प्रमाण विज्ञान का वह सहायक विषय है जिसका उपयोग समाज में वैज्ञानिक सिद्धांतों, नियमों, तथ्यों और जानकारियों की विश्वसनीयता के प्रति समझ विकसित करने के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहूँ तो प्रमाण का उपयोग साधन के रूप में विश्वसनीयता को सिद्ध करने के लिए किया जाता है। आज हमारी सोच इतनी विकसित हो गई है कि हम प्रत्येक सिद्धांतों, नियमों, तथ्यों और जानकारियों के लिए प्रमाण की मांग करते हैं। क्योंकि हम जानते हैं कि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण आज के समय में मनुष्य की कम आयु उसके व्यक्तिगत विकास में बाधा उत्पन्न करती है। और इस दुनिया में अपने लिए वह अकेला मनुष्य सभी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता। इसलिए उसे दूसरों पर निर्भर होना पड़ेगा। और इस निर्भरता की पूर्ति हेतु आपसी विश्वास की आवश्यकता जान पड़ती है। यहीं से समाज में प्रमाण की आवश्यकता की जानकारी प्राप्त होने लगती है। और यह सही भी है कि समग्र विकास और उचित तरीके से विकसित समाज के लिए प्रमाण देना चाहिए। परन्तु सामने वाले के द्वारा प्रमाण प्रस्तुत किये जाने के बाद भी यह कैसे सुनिश्चित किया जाए कि प्रमाण मान्यता देने योग्य है ? अर्थात प्रमाण के प्रति अपनी सोच कैसे विकसित की जाए ? उस प्रमाण की सार्थकता कैसे सुनिश्चित की जाए ? और अंत में उस प्रमाण को किस आधार पर स्वीकारा जाए ?
अब तक के ज्ञान को सिर्फ छः तरीकों द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। ऐसा नहीं है कि प्रमाण प्रस्तुत करने के सिर्फ छः ही तरीके हैं। और भी तरीके होने की सम्भावना है। जिन्हे आपको स्वयं की खोज या कथन की प्रमाणिकता के लिए प्रयोग में लाना होगा। क्योंकि ये छः तरीके भी कभी न कभी किसी सिद्धांत, नियम, तथ्य या जानकारी की प्रमाणिकता के लिए किसी न किसी के द्वारा पहली बार प्रयोग में लाए गए होंगे। नीचे दिए गए सभी छः तरीकों को उदाहरणों द्वारा समझाने की कोशिश हमारे द्वारा की जाएगी। साथ में आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि प्रमाण "प्रस्तुत" किये जाते हैं। जरुरी नहीं है कि वे स्वीकारे ही जाएं। क्योंकि किसी भी प्रमाण को तभी मान्यता दी जाती है। जब वह प्रमाण उस खोज या कहे गए कथन के प्रति हमारी समझ को विकसित करता है। यदि प्रस्तुत किया गया प्रमाण दी गई शर्त को पूरा नहीं करता है। तब तक वह प्रमाण समाज या विज्ञान में मान्य नहीं होता। मान्यता प्राप्त करने के लिए जिन शर्तों का पूरा होना आवश्यक है, उन्हें इस लेख में पढ़ा जा सकता है।
प्रमाण प्रस्तुत करने के तरीके :
साक्ष्य द्वारा (By Evidence) : सबसे पहले तो हमें यह ज्ञात होना चाहिए कि किन-किन विषय-वस्तुओं को प्रमाण की आवश्यकता होती है ? सिद्धांत, नियम, तथ्य, कथन, खोज, सूत्र, तकनीकी ज्ञान और जानकारियों के लिए प्रमाण प्रस्तुत किये जाते हैं। अर्थात प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। जैसा की ऊपर की पंक्तियों से स्पष्ट है कि ये सभी आठों बिना प्रमाण के समाज में नहीं स्वीकारे जाते हैं। और न ही ये आठों प्रत्यक्ष अर्थात भौतिक अवस्था में पाए जाते हैं। जिनकी उपस्थिति को हम छूकर, देखकर या सूंघकर ज्ञात कर लेते। इसलिए हम इनकी उपस्थिति की प्रमाणिकता को अपनी समझ को विकसित करके स्वीकारते हैं। जिनमें से साक्ष्य विज्ञान का सबसे कम विश्वसनीय प्रमाण है। क्योंकि प्रमाण के इसी तरीके के उपयोग द्वारा विज्ञान में नए गुणों की खोज को लेकर उदाहरण दिए जाते हैं। भले ही न्यायालय में साक्ष्य को बहुत अहमियत दी जाती हो। परन्तु विज्ञान में साक्ष्य देने का तरीका सबसे कम विश्वास करने योग्य माना जाता है। आप १९८६ की चर्चित फिल्म "एक रुका हुआ फैसला" को देखकर यह अनुमान लगा सकते हैं कि साक्ष्य को विज्ञान में कम अहमियत क्यों दी जाती है। इस फिल्म में १९ वर्षीय एक लड़के को उसके पिता की हत्या के आरोप में सजा देने से पहले इस केस के पुनः अध्ययन के लिए १२ अलग-अलग पेशे के लोगों को न्यायलय द्वारा कहा जाता है। न्यायलय द्वारा यह शर्त रखी जाती है कि आप सभी १२ लोगों को कसूर या बेक़सूर के लिए एक मत होना पड़ेगा। फिल्म की शुरुआत में ही ११ व्यक्ति एक मत होकर उस लड़के को कसूरवार ठहराते हैं। जबकि शेष एक व्यक्ति की समझ उस हत्या की घटना का स्पष्ट चित्रण बना सकने में असमर्थ थी। इसलिए उस व्यक्ति ने कुछ भी न कह सकने की स्थिति में उस कथन अर्थात वह लड़का कसूरवार है, को नहीं स्वीकारा। निश्चित नहीं होने की स्थिति में उस व्यक्ति ने घटना के पुनः अध्ययन की मांग उठाई। और फ़िल्म के अंत में वह लड़का दोषमुक्त ठहराया गया। जबकि फिल्म में एक से अधिक घटना के साक्षी अर्थात साक्ष्य को गवाह के रूप में दिखाया गया है। तो फिर विज्ञान में साक्ष्य को किस स्थिति में स्वीकारा जाता है ? और किन कारणों से अस्वीकारा जाता है ?
मैं यहाँ मेरा सबसे पसंदीदा उदाहरण देना चाहूंगा। क्योंकि यह उदाहरण भ्रम की स्थिति को सबके सामने स्पष्ट करता है। क्योंकि इस भ्रम की स्थिति में एक आम व्यक्ति के साथ-साथ एक वैज्ञानिक भी धोका खा जाता है। और यह भ्रम गर्मी के दिनों में रेगिस्तान की मरीचिका के रूप में सामने आता है। यदि हमको उस उलटे दृश्य का कारण स्पष्ट हो जाता है। तब तो हम इस दृश्य को भ्रम कहेंगे अन्यथा हमें उसे वास्तविकता के रूप में स्वीकारना होगा। इसी तरह से ठन्डे प्रदेशों में भी समुद्र में तैरता जहाज या दूर का दृश्य आसमान में उल्टा लटका दिखाई देता है। ठीक इसी तरह से इटली के दक्षिणी किनारे का एक गांव पूरा का पूरा आसमान में उल्टा दिखलाई देता है। यह फैटा मोरगाना कहलाता है। ये तीनों भ्रम प्रकाश के व्यव्हार के कारण दिखाई देते हैं। इसी तरह से एक साक्ष्य (साक्षी) अपनी स्थिति, अवस्था (उम्र) और अपनी ज्ञानेन्द्रियों की सीमा के कारण भ्रमित हो सकता है। भ्रमित होने की सम्भावना के कारण साक्ष्य को विज्ञान में बराबर का प्रमाण नहीं माना जाता। ठीक इसी तरह से एक जादूगर अपनी कला को दिखाकर लोगों को छलता है। जिसे देखकर व्यक्ति आश्चर्यचकित होता है। और विज्ञान इस आश्चर्य में पानी फेर देता है। विज्ञान हमें जादू दिखाता है। और कहता है कि जादू जैसी कोई चीज नहीं होती। परन्तु विज्ञान से अनजान व्यक्तियों के लिए भौतिकी और विज्ञान किसी जादू से कम भी नहीं। क्योंकि उस जादू को आप भी कर सकते हैं। विज्ञान इसी सोच को समाज के लिए आम बनाता है। जादू, जादूगर की सोची-समझी चाल होती है। जिसे आपको फ़साने के लिए बनाया जाता है। हमारे चलने और रुकने के साथ-साथ चन्द्रमा का रुकना और चलना यह भी एक भ्रम है। जिसे तथ्य के रूप में एक वैज्ञानिक भी अनुभव करता है। परन्तु उस वैज्ञानिक की समझ उसे तथ्य के रूप में स्वीकार नहीं करने देती। अर्थात साक्ष्य को प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करने के लिए जरुरी है कि प्रस्तुत साक्षी की समझ उस घटना और परिस्थिति दोनों के घटकों की मौजूदगी के प्रति स्पष्ट होनी चाहिए। फिर भले ही वह साक्षी घटना या भौतिकता के उस रूप के कारण की पहचान करने में सक्षम हो चाहे न हो। चाहे वह उस घटना को देखकर आश्चर्य महसूस करता हो या न करता हो। ऐसा साक्ष्य विज्ञान में मान्यता प्राप्त करता है।
प्रयोग तथा तथ्यों के उपयोग द्वारा (By Experiments and Application of Facts) : प्रमाण के इस तरीके में एक पूरी प्रक्रिया कार्य करती है। उद्देश्य से लेकर उपयोगी सामग्री, कार्यविधि, परिणाम और फिर उस परिणाम के निष्कर्ष इसी क्रम में प्रक्रिया में कार्यरत होते हैं। इस प्रक्रिया का हर पहला पद बाद वाले पद का कारण होता हैं। इसलिए इस प्रक्रिया को कभी भी दोहराया जा सकता है। जिसे हम प्रयोग कहते हैं। हमें इस तरीके का ध्यान पूर्वक उपयोग करना चाहिए। क्योंकि जिस तरीके में जितनी अधिक विश्वसनीयता होती है, उसमें उतनी ही अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। एक छोटा सा परिवर्तन भी उसी कार्यविधि का उपयोग करके भिन्न परिणाम देता है। अर्थात इस प्रमाण की अपनी एक सीमा होती है। इस प्रक्रिया का उपयोग सभी जगह (सिद्धांत, नियम, तथ्य, कथन, खोज, सूत्र, तकनीकी ज्ञान और जानकारियोंके लिए) नहीं किया जा सकता। साथ ही इस प्रक्रिया में जो परिणाम निकलते हैं। वे जरुरी नहीं है कि निष्कर्ष से मेल खाते हों ! बेशक प्रयोगों के बारे में यह सही है कि एक ही परिणाम के एक से अधिक निष्कर्ष निकलते या निकाले जाते हैं। अर्थात यह आप पर निर्भर करता है कि आप प्रयोगों के परिणाम का उपयोग किस तरह से करते हैं या किन के हित संवारने में करते हैं। भूतकाल में ऐसे कई उदाहरण प्रसंगों में पढ़ने को मिलते हैं। जो इस तथ्य को प्रमाणित करते हैं कि एक ही परिणाम के एक से अधिक निष्कर्ष निकलते या निकाले जाते हैं।
तथ्यों का उपयोग करके अपने दावे को मान्यता दिलाना भी एक तरह का प्रयोग ही है। परन्तु यह ऐसा प्रयोग है जिसको सीधे तरीके से प्रमाणित नहीं किया जा सकता। इसके लिए हम उस प्रक्रिया का उल्टा उपयोग करते हैं। जिसके पहले तक हम प्रक्रिया के दावे को प्रमाणित करके उसका उपयोग करते थे। परन्तु इस प्रक्रिया में हम गणित का उपयोग करके अपने दावे की प्रमाणिकता के लिए दावे को तथ्य मानकर उसका उपयोग अपने किसी उद्देश्य की पूर्ति में करते हैं। यदि हमारा उद्देश्य पूरा होता है तो हम उस दावे को तथ्य की तरह ही स्वीकारते हैं। उदाहरण के लिए हमें इस तथ्य को प्रमाणित करना है कि "पृथ्वी गोल है।" हम इस तथ्य के पक्ष में तर्क दे सकते हैं। परन्तु प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकते। तब क्या किया जाए ? प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए हम एक उद्देश बनाते हैं। जिसकी पूर्ति के लिए हम गणित का उपयोग पृथ्वी को गोल मानकर के गोल होने के सूत्रों का उपयोग करके एक उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित करते हैं। यदि हम अपने मकसद में कामयाब होते हैं। अर्थात माना गया तथ्य वाकई में एक तथ्य ही है।
मापन की वैज्ञानिक कार्यविधि द्वारा (Technique of Experimental Measurements) : प्रमाण देते समय हमें ध्यान रखना चाहिए कि जरुरत पड़ने पर गणित और दर्शन का उपयोग साधन के रूप में किया जाए। दरअसल विज्ञान में गणित और दर्शन से परहेज करने की आवश्यकता ही नहीं है। हम ऐसी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह तरीका गणित और दर्शन के संयुक्त रूप पर आधारित होता है। दूसरे शब्दों में कहूँ तो यह मापन की उस कार्यविधि पर आधारित है। जिस कार्यविधि का निर्धारण गणित और दर्शन दोनों मिलकर करते हैं। यदि कार्यविधि ही गलत ठहरा दी जाती है। तो मापन का वह मान भी गलत सिद्ध हो जाता है। यानि की मापन का वह मान किसी कार्यविधि द्वारा प्रमाणित माना जाता है। उदाहरण के लिए पृथ्वी से किसी क्वासर या पड़ोसी आकाशगंगा देवयानी की दूरी जिसे प्रकाश वर्ष में मापा जाता है। यानि की प्रकाश द्वारा एक वर्ष में चली गई दूरी, जिसकी गति स्वतंत्र अंतरिक्ष में लगभग तीन लाख किलो मीटर प्रति सेकेण्ड होती है, को मापना है। ध्यान रहे हम दूरी के विषय में बात कर रहे हैं न की विस्थापन के बारे में बात कर रहे हैं। अब आपको मेरे इस कथन से वैज्ञानिक कार्यविधि की उपयोगिता समझ में आ गई होगी कि क्यों किसी भी मापन की माप उसकी कार्यविधि पर आधारित होती है। इस तरह के प्रमाण स्वतंत्र रूप से नहीं स्वीकारें जाते। वे अपने साथ कार्यविधि की शर्तों को हमेशा साथ में लेकर चलते हैं।
तकनीकी विकास द्वारा (By Technical Developments) : प्रमाण प्रस्तुत करते वक्त दावे को सम्बंधित शर्तों के आधार पर लिखा या कहा जाता है। जिससे की दावे की सम्भावना को उन शर्तों के आधार पर परखा जा सके। आइये इस तरीके के उपयोग को भी उदाहरण द्वारा समझ लेते हैं। जब मैं कहता हूँ कि "मनुष्य उड़ सकता है।" तो स्वाभाविक है की समाज मुझसे इस कथन के लिए प्रमाण मांगेगा। तब मुझे इसी तरीके का उपयोग करके प्रमाण देना होगा। बेशक जो लोग मेरे इस कथन "मनुष्य उड़ सकता है", से सहमत नहीं है। वे भी गलत नहीं है। और मैं भी गलत नहीं हूँ। क्योंकि उन्होंने सिर्फ मेरे कथन पर ध्यान दिया। उसकी शर्तों पर ध्यान नहीं दिया। उनका सोचना था कि चूँकि मनुष्यों में पंख अर्थात उड़ने की क्षमता नहीं होती है। इसलिए मनुष्य नही उड़ सकता। परन्तु हम अपने कथनों की प्रमाणिकता तकनीकी विकास करके दे सकते हैं। और हमने आज तकनीकी विकास करके मनुष्य को उड़ने में मदद की है। दरअसल यह तरीका संगत परिस्थितयों की खोज करके प्रस्तुत किया जाता है। जिसे अभी तक समाज के लोगों ने असंगत मान रखा था। इस तरीके का उपयोग करके कथनों की प्रमाणिकता तथ्यों के रूप में की जाती है। और समाज आगे चलकर उन कथनों को तथ्यों का दर्जा दे देता है।
वैकल्पिक व्यवस्था के सुझाव द्वारा (By Substitutional Advisory) : प्रमाण का यह तरीका भी तकनीक से सीधा सम्बन्ध रखता है। परन्तु इस तरीके के उपयोग से न केवल तकनीक विकसित होती है बल्कि तकनीक उन्नत होती है। बेशक विज्ञान का उपयोग ही तकनीक को जन्म देता है। अर्थात मनुष्य की विकसित समझ तकनीक के लिए जरुरी है। जब मनुष्य की सोच इस स्तर तक पहुँच जाती है कि वह संगत परिस्थितियों की पहचान कर उसका उपयोग तंत्र कैसे कार्य करेगा, को समझने लगता है। तब तकनीक विकसित होने में समय नहीं लगता। तब केवल पदार्थ ज्ञान की आवश्यकता शेष बचती है। परन्तु तकनीकी उन्नति के लिए आवश्यक है कि हम तंत्र के नियमों को समझें। जो एक व्यवस्था या निकाय के रूप में कार्य करती है। तकनीकी उन्नति में पहले की तकनीक और उन्नत तकनीक का निष्कर्ष एक समान होता है। परन्तु दक्षता से लेकर पदार्थ और आवश्यक सभी परिणाम भिन्न-भिन्न प्राप्त होते हैं। कहने का आशय है कि हमारे देश की अपनी एक अर्थव्यवस्था है। परन्तु ये देश की सरकार पर निर्भर करता है कि वह उस अर्थव्यवस्था को किस (बंद, खुली या मिश्रित) अर्थव्यवस्था की तरह व्यव्हार में लाना चाहती है ? परन्तु याद रहे सभी अर्थव्यवस्था का एक ही निष्कर्ष निकलता है कि बाजार में मुद्रा का प्रवाह बना रहे। परन्तु सभी अर्थव्यवस्था के भिन्न-भिन्न घटक, अवस्था और परिणाम होते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसके घटक को अपने नियंत्रण या पक्ष में रखना चाहते हैं। या उसकी अवस्था अर्थात दौर को अपने पक्ष में रखना चाहते हैं। या फिर उस व्यवस्था से किसी विशेष परिणाम अथवा कोई कीर्तिमान स्थापित करना चाहते हैं। इन सबके चुनाव के लिए आप स्वतंत्र होते हैं। ठीक इसी तरह से नई-नई तकनीक का जन्म किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति हेतु होता है। प्रमाण का यह तरीका तकनीक के साथ-साथ किसी भी सामाजिक या आर्थिक व्यवस्था के लिए शत प्रतिशत दक्षता के साथ प्रमाण प्रस्तुत नही सकता। क्योंकि ब्रह्माण्ड जो एक व्यवस्था है उसके किसी भी एक भाग में एक नई पूर्ण व्यवस्था का जन्म कैसे हो सकता है ? हाँ, आंशिक व्यवस्था का जन्म संभव और स्वाभाविक है।
अब तक के ज्ञान को सिर्फ छः तरीकों द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। ऐसा नहीं है कि प्रमाण प्रस्तुत करने के सिर्फ छः ही तरीके हैं। और भी तरीके होने की सम्भावना है। जिन्हे आपको स्वयं की खोज या कथन की प्रमाणिकता के लिए प्रयोग में लाना होगा। क्योंकि ये छः तरीके भी कभी न कभी किसी सिद्धांत, नियम, तथ्य या जानकारी की प्रमाणिकता के लिए किसी न किसी के द्वारा पहली बार प्रयोग में लाए गए होंगे। नीचे दिए गए सभी छः तरीकों को उदाहरणों द्वारा समझाने की कोशिश हमारे द्वारा की जाएगी। साथ में आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि प्रमाण "प्रस्तुत" किये जाते हैं। जरुरी नहीं है कि वे स्वीकारे ही जाएं। क्योंकि किसी भी प्रमाण को तभी मान्यता दी जाती है। जब वह प्रमाण उस खोज या कहे गए कथन के प्रति हमारी समझ को विकसित करता है। यदि प्रस्तुत किया गया प्रमाण दी गई शर्त को पूरा नहीं करता है। तब तक वह प्रमाण समाज या विज्ञान में मान्य नहीं होता। मान्यता प्राप्त करने के लिए जिन शर्तों का पूरा होना आवश्यक है, उन्हें इस लेख में पढ़ा जा सकता है।
प्रमाण प्रस्तुत करने के तरीके :
साक्ष्य द्वारा (By Evidence) : सबसे पहले तो हमें यह ज्ञात होना चाहिए कि किन-किन विषय-वस्तुओं को प्रमाण की आवश्यकता होती है ? सिद्धांत, नियम, तथ्य, कथन, खोज, सूत्र, तकनीकी ज्ञान और जानकारियों के लिए प्रमाण प्रस्तुत किये जाते हैं। अर्थात प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। जैसा की ऊपर की पंक्तियों से स्पष्ट है कि ये सभी आठों बिना प्रमाण के समाज में नहीं स्वीकारे जाते हैं। और न ही ये आठों प्रत्यक्ष अर्थात भौतिक अवस्था में पाए जाते हैं। जिनकी उपस्थिति को हम छूकर, देखकर या सूंघकर ज्ञात कर लेते। इसलिए हम इनकी उपस्थिति की प्रमाणिकता को अपनी समझ को विकसित करके स्वीकारते हैं। जिनमें से साक्ष्य विज्ञान का सबसे कम विश्वसनीय प्रमाण है। क्योंकि प्रमाण के इसी तरीके के उपयोग द्वारा विज्ञान में नए गुणों की खोज को लेकर उदाहरण दिए जाते हैं। भले ही न्यायालय में साक्ष्य को बहुत अहमियत दी जाती हो। परन्तु विज्ञान में साक्ष्य देने का तरीका सबसे कम विश्वास करने योग्य माना जाता है। आप १९८६ की चर्चित फिल्म "एक रुका हुआ फैसला" को देखकर यह अनुमान लगा सकते हैं कि साक्ष्य को विज्ञान में कम अहमियत क्यों दी जाती है। इस फिल्म में १९ वर्षीय एक लड़के को उसके पिता की हत्या के आरोप में सजा देने से पहले इस केस के पुनः अध्ययन के लिए १२ अलग-अलग पेशे के लोगों को न्यायलय द्वारा कहा जाता है। न्यायलय द्वारा यह शर्त रखी जाती है कि आप सभी १२ लोगों को कसूर या बेक़सूर के लिए एक मत होना पड़ेगा। फिल्म की शुरुआत में ही ११ व्यक्ति एक मत होकर उस लड़के को कसूरवार ठहराते हैं। जबकि शेष एक व्यक्ति की समझ उस हत्या की घटना का स्पष्ट चित्रण बना सकने में असमर्थ थी। इसलिए उस व्यक्ति ने कुछ भी न कह सकने की स्थिति में उस कथन अर्थात वह लड़का कसूरवार है, को नहीं स्वीकारा। निश्चित नहीं होने की स्थिति में उस व्यक्ति ने घटना के पुनः अध्ययन की मांग उठाई। और फ़िल्म के अंत में वह लड़का दोषमुक्त ठहराया गया। जबकि फिल्म में एक से अधिक घटना के साक्षी अर्थात साक्ष्य को गवाह के रूप में दिखाया गया है। तो फिर विज्ञान में साक्ष्य को किस स्थिति में स्वीकारा जाता है ? और किन कारणों से अस्वीकारा जाता है ?
![]() |
लिखित दस्तावेज साक्ष्य के अंतर्गत रखे जाते हैं। |
संगत परिस्थितियों की पहचान द्वारा (By Relevant Circumstances) : बाकी शेष पांचों तरीके चुनौती भरा दावा पेश करते हैं कि देख लेना उनका प्रस्तुत प्रमाण सिद्ध होगा। अर्थात ये पांचों प्रमाण किसी और के द्वारा सहमति जताने से प्रमाणित नहीं माने जाते। इन प्रमाणों के प्रति हमारी समझ विकसित होनी चाहिए। इसलिए ये प्रमाण अधिक विश्वसनीय होते हैं। जिनमें से सबसे अधिक विश्वसनीय प्रमाण वह माना जाता है। जो भविष्य आधारित होता है। या तो वह भविष्य तय करने में सहायक हो या भविष्य में जाकर प्रमाणित हो। विज्ञान भी दो तरह से भविष्यवाणियाँ करता है। पहली भविष्यवाणी आंकड़ों के आधार पर की जाती है। जबकि दूसरी भविष्यवाणी भविष्य में खोजे जाने वाले भौतिकता के रूपों अथवा उनके गुणों की सम्भावना के लिए की जाती है। पहली भविष्यवाणी गणित आधारित होती है। जबकि दूसरी भविष्वाणी संगत परिस्थितियों की पहचान अर्थात दर्शन आधारित होती है। पहली भविष्यवाणी "सुनिश्चित" जबकि दूसरी भविष्वाणी "निर्धारित" की जाती है। पहली भविष्वाणी समय से लेकर उसकी रूपरेखा तक सभी घटकों को निश्चित करती है। जबकि दूसरी भविष्वाणी भौतिकता के रूपों की खोज होने की सम्भावना को व्यक्त करती है। संगत परिस्थितियों की पहचान द्वारा प्रमाण प्रस्तुत करना अवस्था आधारित प्रमाण प्रस्तुत करना है। कहने का आशय यह है कि जिस किसी विशेष समय या समयांतराल के विषय में प्रमाण दिए गए हैं। उस समय या समयांतराल में किन-किन परिस्थितियों का अस्तित्व संभव था, है या होगा। इन परिस्थितियों का निर्धारण ही प्रमाण को स्वीकारने या न स्वीकारने का आधार बनता है। क्योंकि हम जानते हैं कि परिवर्तन और विकास एक निश्चित क्रम में होता है। भले ही उस प्रक्रिया की दर धीमी या तेज क्यों न हो ! ब्रह्माण्ड की उम्र निर्धारण में सूक्ष्म तरंगो की भूमिका इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। बेशक यह तरीका संभावना आधारित प्रमाण है। परन्तु इसे स्वीकारने का कारण विज्ञान के पास है। इसलिए इस प्रमाण को मान्यता दी जाती है।

0 Comments